Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 10, 2020

न्यू दिल्ली : आंधी-बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके


न्यू दिल्ली : आंधी-बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके, गाजियाबाद था केंद्र,दिल्ली के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.5 थी.,आंधी-बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में ये भूकंप आया है. दिल्ली और आसपास इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे. आसमान में बादलों का डेरा रहा. 11 बजे करीब अचानक अंधेरा छा गया और खूब धूल भरी आंधी चली. इसके बाद तेज बारिश हुई. इससे मौसम खुशनुमा हो गया.
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, कुछ और दिनों तक स्थिति के ऐसी ही बने रहने की संभावनाएं हैं, जिसके चलते प्रचंड गर्मी की शुरूआत में देरी होगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नॉर्थ-वेस्ट मौसम विज्ञान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह हुआ है. इसके परिणामस्वरूप धूल भरी आंधी, गरज और हल्की बारिश होने के साथ ही हवा की गति वर्तमान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं."
भूकंप से सावधानी कैसे बरतें

भूकंप को लेकर किसी तरह का कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है. हां सवाधानी बरतने पर नुकसान को कम किया जा सकता है. इसके लिए हमें कई कदम उठाने होते हैं.
मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत के अंदर हैं तो जल्द से जल्द खुले मैदान में आएं.
किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों.
भूंकप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें.
घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें.
अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो तो वहां मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं.

खबरों के लिए लगातार बने रहिये सी न ई न्यूज़ के साथ रायपुर से सुमन सोनी की न्यूज़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad