Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 10, 2020

तमिलनाडु : रजनीकांत ने शराब की दुकानें खोलने पर दी चेतावनी


तमिलनाडु : रजनीकांत ने शराब की दुकानें खोलने पर दी चेतावनी, अगले साल विधानसभा चुनावों में हारेगी अन्नाद्रमुक।सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु में शराब की दुकानों को दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का “सपना” नहीं देखना चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर सरकार से राजस्व सृजन के वैकल्पिक साधनों पर काम करने को भी कहा.


मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य में शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए थे जिसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद रजनीकांत ने यह टिप्पणी की.।दिग्गज अभिनेता ने ट्वीट में कहा कि अगर सरकार इस मोड़ पर टीएएसएमएसी की दुकानें खोलती है तो अन्नाद्रमुक को फिर से सत्ता में आने के सपने नहीं देखने चाहिए. उन्होंने लिखा, “कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढे.”


मद्रास उच्च न्यायालय ने कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन होने के आधार पर राज्य में टीएएसएमएसी (तमिलनाडु राज्य विपणन निगम) के तहत शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया था. तमिलनाडु सरकार शनिवार को राजस्व और वाणिज्यिक गतिविधियों में गंभीर नुकसान का तर्क देते हुए उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय पहुंची.


मद्रास उच्च न्यायालय ने भारी भीड़ और सामाजिक दूरी का उल्लंघन होते देखकर शुक्रवार को राज्य में शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था.खबरों के लिए लगातार बने रहिये सी न ई न्यूज़ के साथ रायपुर से सुमन सोनी की न्यूज़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad