Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 10, 2020

इलाहाबाद : विदेशी जमातियों को प्रयागराज की मस्जिद में छिपाने के आरोपी इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है


इलाहाबाद : विदेशी जमातियों को प्रयागराज की मस्जिद में छिपाने के आरोपी इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. पुलिस ने दो मुकदमों में उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिन दो मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुई है, उनमें एक विदेशी जमातियों को मस्जिद में छिपाने का मामला है. दूसरा मामला महामारी एक्ट का है, जिसमें जमात में शामिल होने के बावजूद वह छिपकर अपने घर पर ही रह रहे थे.

प्रोफेसर पर जमातियों की मदद करने का आरोप
यूपी पुलिस ने प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद के अलावा प्रयागराज में 16 विदेशी नागरिकों समेत 19 जमातियों (तब्लीगी जमात से जुड़े लोग) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जमातियों में 7 इंडोनेशिया और 9 थाईलैंड के हैं. यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद पर विदेशी जमातियों को शरण दिलाने और चोरी से छिपकर रहने में मदद करने का भी आरोप है.विदेशी जमाती शहर की दो मस्जिदों में छिपकर रह रहे थे. इनमें से एक इंडोनेशियाई जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. कोविड हॉस्पिटल में इलाज के बाद दो दिन पहले ही इसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

दरअसल, देश में लॉकडाउन के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में तब्लीगी जमात के सदस्यों के छिपने का मामला सामने आया था. तब्लीगी जमात की लापरवाही के कारण ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले में बढोत्तरी हो गई थी.

उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में अबतक 3373 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि यहां रिकवरी रेट अच्छा है. कुल संक्रमितों में से 44 फीसदी यानी कि 1499 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

खबरों के लिए लगातार बने रहिये सी एन आई न्यूज़ के साथ रायपुर से आकाश भंसाली की न्यूज़।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad