Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 19, 2020

मंत्रालय में पदस्थ गृह विभाग के कर्मचारी ने नया रायपुर स्थित आपने क्वाटर में फांसी लगाकर की खुदकुशी ... राखी थाना पुलिस जांच मे जुटी


पंंकज शर्मा, रायपुर - नया रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ गृह विभाग के एक कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली है। कर्मचारी ने अपने क्वाटर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली है। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कर्मचारी की पहचान 30 वर्षीय दीपक कुमार कौशिक के रूप में हुई है। दीपक बिलासपुर जिले का निवासी थे। और मंत्रालय में गृह विभाग के सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ थे।
नया रायपुर के सेक्टर-29 के क्वाटर नंबर 104 में अकेले रहते थे। उनकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। राखी थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया सुबह 11 बजे कर्मचारी के आत्महत्या की सूचना मिली थी। घर में किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन यहाँ अकेले ही रहता था। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दीपक के परिचित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad