Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2020

हैदराबाद : मोहल्ला डॉक्टर के कोराना पोसिटिव होने से मारवाड़ में कोराना का खतरा बढ़ा


हैदराबाद : हैदराबाद के उसमानगंज इलाके में रहने वाले डॉक्टर वेंकटेश रमना उम्र 48 वर्ष के कोराना पोसिटिव होने की जानकारी मिलते ही मारवाड़ में कोराना महामारी का खतरा बढ़ गया है। हैदराबाद के घोसामहल इलाके में रहने वाले राजस्थान के जालोर, सिरोही, बाड़मेर व विभिन्न जिलों के लोग बड़ी संख्या में अपने प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर रमना के पास ही इलाज के लिए जाते है। ऐसे में चिकित्सक के कोराना पोसिटिव होने से चिकित्सक के संपर्क में आने वाले वाले बड़ी संख्या में मारवाडियो के पोसिटिव होने का अंदेशा बना हुआ है। इधर सरकार द्वारा प्रवासियों को राजस्थान लाने के लिए जो गाइड लाइन जारी की गई है उसे देखते हुए हैदराबाद से भी बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थान के जालोर, सिरोही, पाली व बाड़मेर आदि जिलों के लिए रवाना होकर पहुंच रहे है। इसे देखते हुए ग्रीन जॉन जालोर व सिरोही में यदि बड़ी संख्या में प्रवासी कोराना पोसिटिव प्रवेश कर गये तो रेड जॉन बनते समय नही लगेगा।
प्रतिदिन दर्जनों मरीज देखते है डॉक्टर रमना
हैदराबाद के उसमानगंज इलाके में क्लिनिक चलाने वाले चिकित्सक वेंकटेश रमना प्रतिदिन दर्जनों मरीजो का इलाज करते है। इन मरीजो मेसे ज्यादातर मरीज मारवाड़ी होते है जो मूलतः जालोर, सिरोही व बाड़मेर के है। 
सरकार को उन लोगो का पता लगाना जरूरी हो गया है जिन्होंने विगत 10 दिनों के भीतर कोराना पोसिटिव चिकित्सक के संपर्क में आये है। यदि वे लोग जो चिकित्सक के संपर्क में आये है और वे हैदराबाद से मारवाड़ के जालोर सिरोही बाड़मेर के लिए प्रस्थान करते है तो अन्य लोगो को भी बड़ी संख्या में संक्रमित करेंगे वही जालोर व सिरोही जो अभी तक महामारी से अछूते है वहां भी बड़ी संख्या में लोगो के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। 
जालोर, सिरोही व अन्य जिलों के मारवाड़ी डॉक्टर रमना से ही इलाज करवाते है ऐसे में चिकित्सक द्वारा बड़ी संख्या में मारवाड़ी प्रवासियों के संक्रमित होने का अंदेशा बना हुआ है।

सी एन आई न्यूज़ हैदराबाद से हरीश कुमार राजपुरोहित की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad