Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 9, 2020

रायपुर - पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की मेडिकल बुलेटिन जारी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
रायपुर -- अजीत जोगी की तबीयत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्हें वेंटिलिटर पर रखा गया है। डाक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर सुनील खेमका मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

उनका ECG और पल्स तो वापस आ गया है, लेकिन उनकी रिस्परेशन( सांस) बिल्कुल सामान्य नहीं है। डाक्टरों के मुताबिक अजीत जोगी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नारायणा अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालात बेहद गंभीर थी। जोगी परिवार ने बताया है कि सुबह उठने के बाद अजीत जोगी व्हील चेयर पर मार्निंग कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने गंगा इमली खायी और फिर बेहोश हो गये। परिवार के लोगों ने नारायण अस्पताल को सूचना दी, जिसके अस्पताल से डाक्टरों की टीम को उनके बंगले में भेजा गया। घर पर ही डाक्टर ने अजीत जोगी की सीपीआर चालू कर दी और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद वो गंभीर हो गये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फोन पर अजीत जोगी की तबीयत का हाल जाना है। वहीं अमित जोगी भी बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हो गये हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad