Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 3, 2020

नई दिल्ली : दूसरे शहर में नौकरी कर रहे लोगों को अपने घर जाने की इजाजत नहीं होगी


नई दिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण कल से यानी कि सोमवार से शुरू हो रहा है, ऐसे में गृह मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ये आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू होगा जो काम के सिलसिले में अपने मूल स्थान की बजाए दूसरे स्थानों पर रहते हैं। इसके अलावा उन पर भी लॉकडाउन का नियम लागू होगा जो विभिन्न शहरों से अपने मूल शहर के लिए यात्रा करना चहते हैं।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार जा चुकी है, वहीं 1300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इसी बीच लॉकडाउन बढ़ने से अन्य राज्यों में रहने वाले नौकरीपेशा लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने उन लोगों को स्पष्ट कहा है कि विभिन्न स्थानों पर काम के सिलसिले में गए लोग 17 मई तक अपने मूल निवास स्थान तक यात्रा नहीं कर सकते।

गृह मंत्रालय ने रविवार को एक स्पष्टीकरण जारी किया जिसमें सरकार की तरफ से साफ-साफ बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही में उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जो काम या उससे संबंधित किसी कारण से दूसरे शहरों में अपने घरों से दूर रह रहे हैं। अगर वे सामान्य कारण से भी अपने घर जाना चाहते हैं तो भी उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। केंद्र मे कहा लॉकडाउन में सिर्फ उन्हें ही यात्रा करने की इजाजत है जो मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं।

सरकार की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि, लॉकडाउन की वजह से मुश्किल हालत का सामना कर रहे प्रवासी मजदूर और छात्रों को ही अपने घर जाने की इजाजत है। वो भी उन्हें जिनको राज्य अपनी सुविधा के अनुसार वापस बुला रहे हैं। मजदूर और छात्र भी तभी वापस लौट सकते हैं जब उन्हें राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त हो यानी वे राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रबंध के माध्यम से लौटेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad