Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 7, 2020

मुंगेली - युवक ने माँ - बहन के साथ खेला खूनी खेल , माँ मृत - बहन गंभीर


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
मुंगेली --  जिले के रामगोपाल तिवारी वार्ड में कलयुगी बेटे ने आज मांँ और बहन पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में जहाँ मांँ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जाँच कर रही है। 
यह लोमहर्षक घटना आज  रामगोपाल तिवारी वार्ड में  पंप आपरेटर धनीराम यादव के घर घटी है। बताया जा रहा है कि उसका पुत्र अनिल (सोनू) आदतन नशेड़ी है जो कुछ कमाता नही। रोज की तरह आज भी जब वह घर में अपनी माँ सुनीता यादव से पैसा मँगा तब माँ ने उसे नही दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने माँ पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनका धड़ शरीर से अलग कर दिया। इसी बीच बचाव करने उनकी बहन मधु यादव भी आ पहुँची तब इसने उस पर भी कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना से मांँ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मोहल्ले में लहराता रहा जिससे मोहल्लेवासी डर गये और इसकी सूचना सिटी कोतवाली थाने को दी। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंँची। पुलिस की समझाईस के बाद आरोपी ने हथियार डाला और आारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस ने मां के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय अस्पताल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad