Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2020

सारंगढ़ : सिंघम द्वारा जुआ में दबिश पचास हजार जप्त

सारंगढ़ (प्रवीण थॉमस) : जिस जुआ फड़ पर सारंगढ़ सिंघम ने दबिश दी है । उस फड़ पर छापा मारने से पूर्व पुलिस विभाग का नब्ज ठंडा पड़ जाया करता था । कहने का तात्पर्य यह है कि उस फड़ में राजनीतिक पहुंच के किरदार अपने भाग्य आजमाने और 52 परियों से रंगरलिया मनाने अपनी उपस्थिति दिया करते थे । लेकिन राजनीतिक पहुंच वाले ये नेता जो अपनी मोटर साइकिल को फड़ में ही छोड़ फरार हो गए हैं । चुकी उनकी मोटरसाइकिल जब्ती बना ली गई है । तो तय है , आज नहीं तो कल उन ऊंची पहुंच के लोगों को भी थाना परिसर में आकर अपने मोटरसाइकिल छूटाना होगा । जुआ स्थल से 6 जुआरी पकड़े गए बाकी पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गए । वैसे सारंगढ़ सिंघम की इस  उपलब्धि के मायने यह भी है कि - आने वाले समय में शहर में जुआ फड़ चलाने वालों को बहुत महंगा साबित होगा । क्योंकि सिंघम की आंखें बाज की तरह है । जो बिल में घुसे हुए सांप को भी अपने पंजे में उठा लेता है । 1 मई को जुआ फड़ में दबिश दी गई जहां से छह आरोपियों को पकड़ कर लाया गया ।

ज्ञातव्य हो कि - अपराध क्रमांक 245/20 धारा 13 सार्वजनिक धुत अधिनियम के तहत  आरोपी हेमलाल चंद्रा पिता उदय राम चंद्रा उम्र 58 साल निवासी रामपुर थाना कोसीर , मनोज देवांगन पिता हरि शरण देवांगन उम्र 30 साल निवासी सरपटिया पारा सारंगढ़ ,  संतोष जगत पिता रामायण जगत उम्र 34 साल निवासी रेंजर पारा सारंगढ़ , राजकुमार चंद्रा पिता जेठलाल चंद्रा उम्र 42 साल निवासी भंवरपुर थाना कोसीर , संजय अजगल्ले उर्फ गुड्डू पिता झाडूराम अजगल्ले उम्र 26 साल निवासी रेंजर पारा सारंगढ़ , अनूप भारद्वाज पिता धनाऊ भारद्वाज उम्र 34 साल निवासी चंदई थाना सारंगढ से जब्ती  52 पत्ती ताश , नगद 47 हजार रुपए एवं 11 नग मोटर साइकिल जप्त किया गया है । सिंघम की इस उपलब्धि की चर्चा शहर में खुलकर हो रही है ।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad