कहा: स्वयं निकलकर मजदूरों के लिए खाने-पीने और वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें
पंकज शर्मा, रायपुर - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी रेंजों के पुलिस महानिरीक्षकों से कहा है कि अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाले मजदूरों के लिए भोजन-पानी और उन्हें राज्य की सीमा तक छोड़ने के निर्देश दिए गए है। आप सभी स्वयं बाहर निकलकर मजदूरों के खाने-’पीने सहित उनके लिए वाहन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि वे सकुशल अपने घरों को पहुंच सकें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए रायपुर, अंबिकापुर और दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों के द्वारा मजदूरों के लिए भोजन-पानी सहित उन्हें उनके गंतव्य स्थानों में भेजने की समुचित कार्यवाही शुरू कर दी गई है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.