Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 10, 2020

रायपुर - जिला प्रशासन ने किया दुकान खोलने की समय सीमा निर्धारित


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
रायपुर -- जिला प्रशासन ने सभी दुकानों को खोलने के लिये अलग-अलग समय निर्धारित किया है। जिसके अनुसार सब्जी, फल. डेयरी, पनीर की दुकान सुबह 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुलेगी, जबकि दूध की दुकान हर दिन सुबह 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम में 04:00 बजे से 06:99 बजे तक दो बार खुलेगी । मटन मुर्गा, मछली और अंडे की दुकान सुबह 09:00 बजे से दोपहर  03:09 बजे तक खुलेगी। जबकि अस्पताल और मेंडिकल दुकानें 24 घंटे खुली रहेगी। पेट्रोल पंप सुबह 09:00 बजे से शाम के 06:00 बजे तक खुली रहेगी, जबकि पेट्रोल पंप शहर के बाहर 24 घंटे खुले रहेंगे। 

थोक सब्जी बाजार डुमरतराई, रावणभाठा व अनाज मंडी सुबह 05:00 बजे से 11:90 बजे तक खलेंगे। वहीं पानी और वाटर कैन की सप्लाई सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। गैस एजेंसी और पीडीएस सुबह 09:90 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक खुली रहेगी। मिठाई और बेकरी की दुकान सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार और शुक्रवार को सुबह 09:00  बजे से दोपहर 03:00 बजे तक खुली रहेगी और शनिवार रविवार बंद रहेगी।  किराना स्टोर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सिर्फ तीन दिन खुलेंगे जबकि हार्डवेयर, पेंट, सेनेटरी, मार्बल, टाईल्स, सीमेंट, लोहा, जूता व कपड़ा सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरूवार को खुलेंगे। इलेक्ट्रिकल, चश्मा, स्टेशनरी, कूलर, पंखा और वाटर फिल्टर की दुकान दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी।पंडरी का थोक कपड़ा मार्केट सप्ताह में चार दिन खुलेंगे। सोमवार एवं बुधवार एक लाइन की और मंगलवार-गुरूवार दूसरी लाईन की खुलेगी। कौन सी लाइन की दुकान कब खुलेगी, ये तय बाजार एसोसिएशन करेगा। मालवीय रोड की सोमवार और बुधवार के दिन… कोतवाली चौक की ओर से बांयी ओर की दुकानें तथा मंगलवार एवं गुरूवार को कोतवाली चौक से दायी ओर की दुकानें खोली जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad