Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2020

जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहती है भाजपा ... पंडित दीनदयाल रसोई पहुंचे बृजमोहन, कार्यकर्ताओं संग किया भोजन पैकेट तैयार


पंंकज शर्मा, रायपुर  : लॉक डाउन से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी हेल्प डेस्क द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल रसोई में आज विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य में हाथ बटाते हुए भोजन का पैकेट तैयार किया तथा मौजूद जरूरतमंदों को भोजन पैकेट प्रदान भी किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते पूरा देश लॉक डाउन है। ऐसे में रोजी- मजदूरी करने वाले परिवारों के समक्ष एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा हेल्प डेस्क ने स्वदेशी भवन परिसर,रायपुर में पंडित दीनदयाल रसोई प्रारंभ की है। जहां पर लॉक डाउन के प्रथम दिवस से लेकर आज दिनांक तक रोजाना लगभग 3 हज़ार लोगों के लिए भोजन पैकेट तैयार किया जाता है। भोजन में किसी दिन पुलाव तो किसी दिन पूड़ी सब्जी या खिचड़ी बनाई जा रही है। कार्यकर्ता यह पैकेट लेकर गरीब बस्तियों में जाते हैं और जरूरतमंदों को भोजन कराते है। बाहर प्रदेशों से आये मजदूर जो विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करते थे वे भी लॉक डाउन की वजह से यहा फस गए है। ऐसे लोगों को भी भोजन कराया जा रहा है। गरीब परिवारों को यहा के माध्यम से सूखा राशन भी प्रदान किया जा रहा है। यहा पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला, अमरजीत सिंह छाबड़ा, किशोर महानंद, अमित मैशेरी, अनुप खेलकर,गोविंदा गुप्ता, रितेश मोहरे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे है। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही भाजपा का ध्येय है। हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात किया है, जिसमे उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति की चिंता करने की बात कही है। हम उसी राह पर चल रहे है। बृजमोहन ने कहा कि राष्ट्र के समक्ष जैसी भी परिस्थितियां आये भाजपा का कार्यकर्ता जनता का हाथ थामे उसके सुख-दुख में खड़ा रहता है। इस कोरोना संकट में भी हम जनता की सेवा मे तत्पर है। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने पंडित दीनदयाल रसोई में अपनी सेवाएं देने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad