Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 5, 2020

जिला कोंडागांव : जिले के "जागरूकता रथ" पहुंची फरसगांव फरसगांव के गली मुहल्ले में घूम घूम कर लोगों को किया कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक।


जिला कोंडागांव (गिरीश जोशी) : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए देश्व्यापी लॉकडाउन के तीसरा चरण के दौरान भी देश मे कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते देखकर जन-जन तक कोरोना के प्रति जागरूकता का प्रसार करना आवश्यक हो गया है ताकि 17 मई तक किये गए लॉक डाउन में ही हम कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर सकें ताकि दोबारा लॉक डाउन का अवसर पैदा न हो।

 इसे ध्यान में रखकर कोण्डागांव पुलिस द्वारा निर्मित कोरोना ‘जागरूकता रथ‘ को विगत् दिनांक 03 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सोमवार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रथ जिले भर में घूमता हुआ ऑडियो मैसेज द्वारा कोरोना के बचाव एवं उपायों के विषय मे जागरूकता प्रसारित करते हुए नगर पंचायत फरसगांव पहुंची।

इस मौके पर फरसगांव थाने के सभी कर्मचारी कोरोना रथ के साथ घूमते हुए फरसगांव के हर गली मोहल्ले एवं चौराहों पर करोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जनता को ऑडियो मैसेज से सामाजिक दूरी का पालन करने, समय-समय पर हाँथ धोने, भीड़-भाड़ इलाकों से बचने और मास्क पहनने जैसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

इस ‘जागरूकता रथ‘ में कोरोना से लड़ने वाले मैदानी रूप में कार्य करते पुलिसकर्मी, यातायात पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी को आम आदमी और वायरस के बीच दीवार बनकर कोरोना वॉरियर के रूप में कार्य करते झांकी में दिखाया गया

इस अवसर पर थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू ने बताया कि इस रथ का उद्देश्य भीड़ इकट्ठा करना नहीं है बल्कि गली गली में घूम कर घर के अंदर रह रहे लोगों को ऑडियो एवं झांकी के माध्यम से कोरोना के बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग घर पर रहे और सुरक्षित रहे।

इस मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू, उपनिरीक्षक प्रेम शंकर ठाकुर, विवेक सेंगर, कोमरा मेजर, उमेश बागमारे, ठाकुर मेजर, रुकमणी मण्डवी सहित थाना के समस्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad