अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नवागढ़ : जांँजगीर-चांँपा जिले के पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा अवैध शराब , जुआ , सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मधुलिका सिंह के दिशा निर्देश पर एसडीओपी जाँजगीर जितेंद्र चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर नवागढ़ थाना अंतर्गत गोधना निवासी आरोपी कमलेश कुमार साहू पिता पुनीराम साहू ( 26वर्ष) एवं कन्हैया लाल कश्यप पिता परदेसी कश्यप (25 वर्ष) द्वारा अपने स्कूटी क्रमांँक डीएल 03 , एससीबी 3972 में रखकर बेचने की फिराक में ले जाते समय उनके कब्जे से कुल 11 लीटर हाथभट्ठी निर्मित 1100 रूपये कीमती कच्ची महुआ शराब को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया। जहाँ से उसे खोखरा उपजेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के निर्देशन में सुशील बड़ा , रोहित कहरा , मोहन साहू , भागवत श्रीवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.