Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 17, 2020

प्रधानमंत्री ने 19 जून को बुलायी सर्वदलीय बैठक , मोदी 21 जून को करेंगे देश को संबोधित


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

नई दिल्ली --  चीन-भारत सीमा पर हुई झड़प के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम 05:00 बजे  सर्वदलीय बैठक बुलायी है। प्रधानमंत्री इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के साथ भारत-चीन सीमा पर उपजे तनाव और भारत की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में यह भी तय हो जायेगा कि चीन के मामले पर विपक्ष सरकार और देश के साथ है या नही ? प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सर्वदलीय बैठक की जानकारी ट्वीट कर दी गयी है।
गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से लगातार इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी तनाव का माहौल है। इसके साथ ही 21 जून  को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के साथ होगी। दूरदर्शन सुबह 06:30 बजे इसका प्रसारण करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करेंगे। इसे अन्य डिजिटल मंचों पर भी देखा जा सकेगा। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad