Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 17, 2020

डोंगरगढ-कांग्रेस जनों ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि का किया विरोध*


*महेन्द्र शर्मा बंटी*

डोंगरगढ़- ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछले 10 दिनों से लगातार केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में किए जा रहे वृद्धि एवं समस्त आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही निरंतर वृद्धि के खिलाफ शहर में 11  अलग अलग जगहों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर के सामने बैठकर प्रदर्शन किया गया। कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव के कारण शासन के निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित क्षेत्रों के  चार चार कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल की जवाबदारी दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों द्वारा  पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि के  लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए नारेबाजी कर हाथ में पोस्टर रख विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक भुवनेश्वर बघेल के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपा अध्यक्ष सुदेश मेंश्राम कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पूरे शहर का साइकिल से भ्रमण कर सभी 11 स्थानों में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।  इस दौरान कांग्रेस जनों ने कहा कि कोरोना काल में जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है व्यापार तबाह हो गए हैं। किसान और मध्यम वर्ग परेशान हैं। तब पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करना न्याय संगत नहीं है। यह वृद्धि तब की जा रही है जब पूरे विश्व में पेट्रोल डीजल पानी के भाव बिक रहा है। उसके बावजूद भारत सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल महंगा किया जाना समझ से परे है। 
इस प्रदर्शन के दौरान संध्या देशपांडे धीरज मेश्राम संजय श्रीवास्तव अनिल मेश्राम रिमी भाटिया हरीश भंडारी ममता शिंदे नलिनी मेश्राम जितेंद्र भाटिया उमा महेश वर्मा राधे कृष्ण कनौजिया मनोज साहू दीपाली भंडारी  ललिता साखरे आमना बेगम किरण देउडकर शिशुपाल भारती प्रमोद टैंभूर्णीकर इंदरपाल राजा एडविन हैदर किरण मेश्राम भारत भूषण मेश्राम प्रमोदठाकुर संजय यादव गणेश मुदलियार अजय अग्रवाल धन्ना गणवीर वीरेंद्र पाल अजय सहारे गणपत रजक संजय फुले सुधीर डोंगरे राजू सेन  गरीबदास गढ़पाले अमन उज्जवने लखन पाटकर प्रकाश महानदी जितेंद्र महतो नरेश करसे अमीन उके मयूर हथेल अकील कुरैशी बॉबी भाटिया आशीष शुक्ला अमबरीश टांडिया लोकेश साखरे बंसीलाल साखरे श्रीकांत राहुल जन बंधु दुलीचंद बडोले जोसेफ फिलिप आयुष सांगोडे सहित  बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad