छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के महिला एवं बाल विकास अंतर्गत बलौदा विकासखंड परियोजना कार्यालय का भवन जर्जर है, सालो से भवन की मरम्मत नही होने से छत से प्लास्टर गिर रहा है साथ ही दीवारों में भी दरारे आ गई है। दरअसल बलौदा विकासखंड के परियोजना कार्यालय को बने काफी साल हो गया पर भवन की मरम्मत नही होने से छत से प्लास्टर गिर रहा है साथ मे भवन के दीवारो में भी दरारें आ गई है जिस वजह से कार्यालय जर्जर हो गया है, बारिश के दिनों में काम करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है, जिसको लेकर परियोजना अधिकारी ने इसके बारे में उच्च अधिकारी को इसकी जानकारी दी है और आरईएस विभाग ने बलौदा परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया है और स्टीमेट बनाने की बात की जा रही हैं।
बाइट - सुभद्रा सिंह (परियोजना अधिकारी बलौदा)
*दीपक कुमार यादव जांजगीर चांपा के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.