Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 29, 2020

रायपुर : पेट्रोल और डीजल के दामों में जारी बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर किया धरना प्रदर्शन

पंंकज शर्मा, रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में जारी बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को एक बार फिर कांग्रेसी सड़क पर उतर आए हैं। इसे लेकर प्रदेशभर के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया गया। वहीं रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर कांग्रेस ने व्यापाक रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई नेताओं ने साइकिल चलाई, तो महापौर एजाज ढेबर ने बैलगाड़ी से धरना स्थल पहुंचे। इस तरह से कांग्रेसियों ने कई अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिव डहरिया सहित बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार इस देश के लोगों के जेब में डांका डाल रही है। 6 वर्षों से आम जनता को महंगाई की मार झेलने पड़ रही है। इसलिए साइकिल यात्रा और बैलगाड़ी यात्रा कर विरोध जता रहे है। पीएम मोदी से सीमाएं भी नहीं संभल रही है। अगर उनसे सत्ता नहीं संभल रही है, तो वह इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से रमन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका है। वैसे ही 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
बूढ़ा तालाब के पास एकत्र हुए कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व रमन सिंह सरकार पर भी निशाना साधा। कांग्रेसी नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नीतियों की आलोचना की है। वहीं रमन सिंह को लेकर कहा कि खुद राज्य संभाल नहीं पाए और हम पर आरोप लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के विरोध में डॉ. रमन सिंह को साइकिल भेंट करने की बात कही। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बूढ़ातालाब धरना स्थल से साइकिल चलाते हुए शहर में भ्रमण किया, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को बैरिकेट लगाकर सप्रे शाला के पास रोक लिया। जहां पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad