Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 29, 2020

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सबके लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल



पंंकज शर्मा, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित सागौन बंगला में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी की आत्मा की शांति के लिए आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री जोगी की धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती रेणु जोगी और उनके पुत्र श्री अमित जोगी से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री जोगी का जीवन हम सबको हमेशा प्रेरणा देता रहेगा संघर्ष के लिए, माटी के प्रति प्रेम और लक्ष्य प्राप्ति की लगन के लिए। श्री जोगी का जीवन अदम्य साहस से भरा हुआ था। श्री जोगी ने कभी अपने जीवन में हार नहीं मानी। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हो या फिर लेखन, विचार या राजनीति का क्षेत्र हो। श्री जोगी ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने गांव से निकलकर राजधानी तक के सफर में अनेक ऊँचाईयों को हासिल किया। उन्होंने जब से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा तब से कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। राजनीति के इस सफर में उन्होंने अनेक उतार-चढ़ाव को भी देखा, परंतु इसमें उन्हें कभी भी टूटते हुए, रूकते हुए नहीं देखा और हमने उन्हें हमेशा आगे बढ़ते हुए पाया। उन्होंने कहा कि श्री जोगी के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक शून्यता आई है जो हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad