Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2020

मोहला- वनांचल के बच्चो तक पहुँच रही वर्चुअल ऑनलाइन कक्षाएं

मोहला (Javed CNI NEWS) :  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जहा पूरा देश लाकडाउन जैसी स्थिति से गुजर रहा है वही छत्तीसगढ मे शिक्षा विभाग पढ़ाई तुहर दुआर पोर्टल लांच कर शिक्षा को घर घर ऑनलाइन पहुचाने का कार्य कर रहे है ।
इसी क्रम मे राजनांदगांव जिला के वनांचल विकासखंड मोहला मे ऐसे ही कार्य देखने को मिल रहा है। मोहला ब्लॉक के शिक्षको की माने तो ब्लाक मे वेबेक्स एप के माध्यम से लगभग  65% शालाओ मे आनलाईन क्लासेज प्रारंभ हो गई है। इस संबंध मे लगातार शिक्षको को टेक्निकल सपोर्ट एवं प्रशासनिक सहयोग हेतु समय-समय पर विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण वेबेक्स एप से दे रहे है। इसी क्रम मे जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में विकास खंड स्तर पर दिनांक  02/06/2020 को हाईस्कूल /हायर सेकेंडरी स्कूल  दिनांक  03/06/2020 को सभी माध्यमिक स्कूल एवं दिनांक  04/06/2020 को  सभी प्राथमिक शालाओ के शिक्षको का आनलाईन बैठक सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन द्वारा आयोजित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहारे ने वनांचल मोहला में हो रहे इस तरह के पहल की सराहना करते हुए कहा है कि जल्द ही मोहला के सभी स्कूल वर्चुअल स्कूल बन जाएंगे। इस बैठक मे मुख्य रूप से शिक्षको को यह बताया गया कि पढ़ाई तुहर द्वार पोर्टल का उपयोग विद्यार्थी एवं शिक्षक कैसे करेंगे,  पोर्टल की विशेषता क्या है एवं पोर्टल मे होमवर्क कैसे किया जाता है। साथ ही सभी शिक्षक को आनलाईन क्लास लेने के लिए प्रेरित किया है। इस बैठक मे बीईओ अंबादे  बीआरसी सी.वर्मा  ब्लाक नोडल केवल साहू  सभी संकुलो के संकुल समन्वयक एवं सभी शिक्षक जुड़े रहे। अधिकारियों के मार्गदर्शन में ब्लॉक मोहला में राजकुमार यादव, उमाशंकर दिल्लीवार, धन्नू देवांगन,सईद कुरैशी, अल्का हरवानी जैसे एक्टिव शिक्षक लगातार ऑनलाइन क्लासेज ले रहे है।
   बच्चो की शिक्षा के प्रति सवेंदनशील छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अगुवाई में मोहला मानपुर विधायक  इंद्रशाह मंडावी और  संजय जैन जैसे लोग भी ऑनलाइन क्लास को सपोर्ट करते हुए कार्य की सराहना कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad