अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के नवमीं कड़ी का प्रसारण 09 अगस्त को होगा। जिसमें इस बार वे न्याय योजनायें, नयी दिशायें विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 22, 23 एवं 24 जुलाई को अपरान्ह 03:00 बजे से 04:00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10:30 बजे से 10:55 बजे तक होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.