अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा -- आमजनताओं की माँग के साथ साथ आज का समय गौमाता की सेवा , रक्षा के लिये समर्पित होता जा रहा है। इसी कड़ी में विद्या विनय विवेक प्राथमिक विद्यालय अमोरा के शिक्षक दंपत्ति नीलिमा किशोर तिवारी ने अपनी शादी के सोलहवीं सालगिरह की शुरुआत गोसेवा से करके समाज और शिक्षक जगत को गौ सेवा का अद्भुत संदेश दिया है। उसके संदेश से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नया ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने दिन की शुरूआत गौसेवा , पूजा , अर्चना के साथ गोवंश को हरा चारा खिलाकर किया।साथ ही उन्होंने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंनें प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम , अमरूद , बरगद और पीपल का वृक्ष भी लगाया ताकि आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध प्राकृतिक हवा मिल सके। उनकी शादी की सालगिरह पर विद्यालय के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनायें दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.