Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 17, 2020

छत्तीसगढ़ नंदनवन के वन्यजीव 15 अगस्त से पहले जंगल सफारी में होंगे शिफ्ट


हितेश मानिकपुरी रायपुर । नंदनवन विदेशी पक्षी विहार में वर्षों से नए ठिकाने में शिफ्ट होने की बाट जोह रहे 50 से ज्यादा वन्यजीवों को 15 अगस्त से पहले जंगल सफारी में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। नंदनवन से आने वाले वन्यजीवों को रखने के लिए सात नए बाड़े पूरी तरह बनकर तैयार हो गए हैं। वन मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही नंदनवन के वन्यजीवों को जंगल सफारी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। दो जगहों में वन्यजीवों कोे रखने की वजह से मैन पॉवर की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। वन्यजीवों की शिफ्टिंग के बाद अतिरिक्त मैन पॉवर की जरूरत नहीं पड़ेगी राजधानी स्थित जंगल सफारी को विश्वस्तरीय बनाने लंबे समय से कवायद चल रही है। मानव निर्मित एशिया की सबसे बड़े जंगल सफारी में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक पहुंचें, इस बात को ध्यान में रखते हुए वन्यजीवों को प्राकृतिक रहवास में रहने व्यवस्था की गई है। साथ ही विश्व की अलग-अलग प्रजाति के वन्यजीवों को सफारी स्थिति जू में रखने की योजना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सफारी के एक बड़े भू-भाग में इन वन्यजीवों को रखने के लिए 37 बाड़ों का निर्माण करना है। इनमें से पूर्व में 11 बाड़ों का निर्माण किया गया। इसके बाद सात नए बाड़ों का निर्माण किया गया है। इस लिहाज से जंगल सफारी में वन्यजीवों को रखने के लिए वर्तमान में 18 बाड़ों का निर्माण किया जा चुका है

इन वन्यजीवों को शिफ्ट किया जाएगा

नंदनवन में वर्तमान में 5-5 की संख्या में लकड़बग्घा तथा तेंदुआ हैं। साथ ही 2 लोमड़ी, 4 सियार, 22 चौसिंघा, 3 नीलगाय, 20 बंदर और दो लंगूर हैं। इन सभी वन्यजीवों को एक साथ थोक के भाव में जंगल सफारी में शिफ्ट करने की तैयारी है। इन वन्यजीवों के खाली बाड़ों को विदेशी पक्षियों के रहवास केंद्र के अनुरूप बनाया जाएगा

संख्या साढ़े चार सौ के पार पहुंच जाएगी

जंगल सफारी के जू में वर्तमान में पर्यटकों के आकर्षण और रोमांच का केंद्र 8 टाइगर के साथ 10 लॉयन और 5 तेंदुआ हैं। साथ ही शाकाहारी वन्यजीव हिरण, सांभर की उछलकूद देखना है। वर्तमान में जंगल सफारी में सबसे ज्यादा संख्या हिरण प्रजाति के वन्यजीवों की है। इनकी संख्या तीन सौ के करीब है। इसी तरह हिमालयन भालू के साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हिप्पो पोटोमस और घड़ियाल और पाइथन है। नंदनवन के वन्यजीवों को सफारी में शिफ्ट करने के बाद इनकी संख्या साढ़े चार सौ के पार पहुंच जाएगी ।


हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad