दो दिन बाद यानी 30 जुलाई को मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार बकरीद है. कोरोना संकट की वजह से मुस्लिम समाज इस बार बकरीद का त्यौहार सादगी पूर्वक मनाने का मन बना चुका है बावजूद कई ऐसे कारोबारी भी है जो लॉकडाउन के सम्बंध में जारी निर्देश और प्रोटोकॉल को ठेंगा दिखाकर बकरीद के पहले बकरे के अवैध कारोबार में जुटे हुए है.
इसी कड़ी में आज बांगों पुलिस ने एक पिकअप को जब्त किया है. वाहन में करीब 43 बकरे रखे हुए थे. वाहन में दो लोग सवार थे. पुलिस ने जब उनसे इस सम्बंध में कागजात की मांग की तो वे गोलमोल जवाब देने लगे. पुलिस ने वाहन, बकरे और परिवहन कर रहे दोनो युवकों को हिरासत में ले लिया है. नवपदस्थ टीआई श्री अनिल पटेल ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई शेष है.
उन्होंने बताया कि गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन में बकरे भरकर मोरगा की तरफ से कटघोरा की ओर रवाना हुए है. पुलिस ने सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए फौरन टीम रवाना की. उन्होंने लमना के पास पेट्रोल पंप के निकट जांच पॉइंट तैयार किया और घेराबंदी कर उक्त पिकअप को कब्जे में ले लिया. बहरहाल दोनों युवकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. पूछताछ और जांच जारी है.
कोरबा से मुकेश चौहान के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.