Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 31, 2020

लॉकडाउन में गरीब महिला को चना मुर्रा बेचते देख पसीज गया कलेक्टर और SP का दिल, 500 रुपए में पूरा सामान खरीदकर वृद्धा को भेजा घर..


कलेक्टर और एसपी ने गाड़ी से उतरकर न सिर्फ उसका हालचाल जाना बल्कि 500 रुपए में पूरा सामान खरीदकर उसे घर जाने के लिए कहा।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में लॉकडाउन का जायजा लेने शहर भ्रमण पर निकले बेमेतरा कलेक्टर और एसपी का दिल उस वक्त पसीज गया जब एक बुजुर्ग महिला शहर के माता भद्रकाली मंदिर के सामने चना - मुर्रा बेचते बैठी दिखी। गरीबी और तंगहाली में महिला पेट पालने के लिए दस - दस रुपए का पैकेट बनाकर मुर्रा खरीदने के लिए लोगों से मिन्नतें कर रही थी। इसी बीच कलेक्टर और एसपी ने गाड़ी से उतरकर न सिर्फ उसका हालचाल जाना बल्कि 500 रुपए में पूरा सामान खरीदकर उसे घर जाने के लिए कहा। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल और एसपी श्री दिव्यांग पटेल की दरियादिली देखकर बुजुर्ग महिला भावुक हो गई। धन्यवाद करके अपने घर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने इस पल को कैमरे में भी कैद किया।

       कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एएसपी, एसडीओपी, नगर पालिका सीएमओ के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के टीम ने सोमवार को शहर में लॉकडाउन का जायजा लिया। नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई भी की। निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुला रखने वालों से जिसमें 07 लोगों से 14 हजार रुपए समझौता शुल्क लिया गया। कलेक्टर ने आम नागरिकों को संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं उसका पालन करने की अपील की। आवश्यक वस्तुओं की उपयोग के लिए समय का ध्यान रखकर एवं मास्क लगाकर अपने घर से बाहर निकलने समझाईस भी दी गई। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने कहा गया। जरूरमंदों को जिला प्रशासन की ओर से मास्क भी बांटा गया।


बेमेतरा से देव यादव के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad