Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 22, 2020

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने लिखा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र


 छत्तीसगढ़ पुलिस को पुलिस बल आधुनिकीरण योजना के तहत केन्द्र सरकार से पहले के तुलना में कम फंड मिलने पर लिखा पत्र
आबंटन राशि को बढ़ाने का किया अनुरोध*

*रायपुर 22 जुलाई 2020।* कुछ वर्षो से पुलिस बल आधुनिकीरण योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है। वर्ष 2013-14 में अनुमोदित प्लान का कुल आकार करीब 56 करोड़ था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ से भी कम रह गया है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है । श्री साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा -

पुलिस बल आधुनिकीरण योजना (Assistance to states for modernization of Police) राज्य पुलिस बलों की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक केन्द्र-प्रायोजित योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस-प्रशासन एवं प्रचालन हेतू आवश्यक कमियों को चिन्हांकित कर उसकी पूर्ति करना है। 
गत कई वर्षो से छ.ग.राज्य वामपंथ उग्रवाद समस्या से ग्रसित है। राज्य के 14 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित एसआरई जिले है, जिनमें से 8 जिले अत्यंत प्रभावित है। राज्य में आधारभूत संरचना एवं आवष्यक संसाधनों जैसे प्रशासकीय भवन, आवासगृहों का निर्माण,शस्त्रादि, वाहन, दूरसंचार, उपकरण, प्रशिक्षण संसाधनों की आवश्यकता है। 

विगत कुछ वर्षो से योजनांतर्गत प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है। वर्ष 2013-14 में अनुमोदित प्लान का कुल आकार करीब 56 करोड़ था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ से भी कम रह गया है। 
नक्सलियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं राज्य पुलिस का संसाधन आधार विस्तृत करने एवं अत्याधुनिक बनाये जाने हेतु योजना अंतर्गत राशि आबंटन में वृद्वि किये जाने हेतु छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जी द्वारा माननीय श्री अमित शाह जी, केन्द्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को दिनांक 22.07.20 को पत्र लिखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad