Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 28, 2020

निषेधाज्ञा के आदेश का कड़ाई से पालन करें - कलेक्टर

 नगर पंचायत राहौद, खरौद, शिवरीनारायण और नवागढ़ का सघन निरीक्षण

बिना आईडी कार्ड के ड्यूटी कर रहें कर्मचारियों को लगाई फटकार

         जांजगीर-चांपा
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय निकायों में लागू प्रतिबंधात्मक आदेश और लाकडाऊन  का मैदानी स्तर पर क्रियान्यवयन का जायजा आज नगर पंचायत राहौद, खरौद, शिवरीनारायण और नवागढ़ का सघन निरीक्षण किया।
 कलेक्टर ने बिना आईडी कार्ड के ड्यूटी कर रहें नगरीय निकाय व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होने संबंधित एसडीएम और नगरीय निकाय के सीएमओ को तत्काल आईडी कार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 
        कलेक्टर ने कहा कि लाकडाउन के निर्देशों का पालन करवाने के लिए लगातार मुनादी करवाते रहें, ताकि लोग निर्देशों के प्रति जागरूक रहें । उन्होंने कहा कि सड़क पर आवागमन कर रहें लोगों से पूछताछ करते रहें, अनावश्यक घूमते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाई कर वाहन जप्ती की कार्यवाई के जाए।  कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य अति आवश्यक कार्य से निकले लोगों को परेशानी ना हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। 
 कलेक्टर ने मालवाहक वाहनों और निषेधाज्ञा से छुट प्राप्त दुकानों  सशर्त संचालित हो यह सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी और निषेधाज्ञा के आदेश का कड़ाई से पालन करें। अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि वे

ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपायों का गंभीरतापूर्वक से पालन करें।
        पुलिस अधीक्षक  माथुर ने चेक पोस्ट पर स्टापर रखने, रात्रि के समय चेक पोस्ट के आसपास प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों के उंल्लघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाई करने कहा।  माथुर ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों और विभागीय कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी और सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। 

लाकडाउन के उंल्लघन पर वसूला गया अर्थदण्ड-

नगरीय निकायों के अधिकारियों ने बताया कि लाकडाउन के उल्लंघन और बिना मास्क वाले प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड की  वसूली की गई। लाकडाउन के दौरान अब तक नगर पंचायत राहौद में 28 हजार रूपये, शिवरीनारायण में 25 हजार रूपये और नवागढ़ में 1300 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया है।  निरीक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, पामगढ़ एसडीएम  अनुपम तिवारी, एसडीओपी  निकोलस खल्को, उपस्थित थे। 

नरेंद्र कुमार के साथ लक्ष्मी महंत की रिपोर्ट जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad