धान की फसल पर संकट का बादल साया हुआ है ।
एक ओर सावन महीने में भी ठीक से अंचल में बारिश नहीं हुई है ।
धान की खेतों में दरारें आने लगी हैं ।
अंचल में टीव वेल और नल पंप ही सिंचाई का साधन है अंचल के किसान बिजली नहीं रहने से खेतों में पानी की तराई भी नहीं कर पा रहे हैं ।
रोपाई किते गये धान की फसल भी सूखने लगे हैं ।
बारिश नहीं होने से अंचल में सियासी भी नहीं हुई है ।
साथ ही गंडई के ग्रामीण क्षेत्रों नर्मदा सड़क अतरिया में भी बिजली गुल की यही समस्या है, जिससे आक्रोशित हो कर साल्हेवारा मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री सहित समस्त कार्यकर्ता बिजली आफिस पहुँच कर ज्ञापन सौंप कर आक्रोश व्यक्त किये एवं समस्या का जल्द समाधान न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, साल्हेवारा मण्डल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी, महामंत्री परासर ठाकरे, महामंत्री मुखचंद नायक, उपाध्यक्ष अमरसिंह मेरावी, देवसिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर,तुलसी यादव, ओमकार यादव, मिनेश जंघेल, अनुज साहू, जॉनी मशखरे, भुनेश्वर सेन, हेमंत यादव, दूजे वर्मा, रामा साहू, धनेश जंघेल उपस्थित रहे।
दिलीप शुक्ला के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की ब्यूरो रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.