Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 27, 2020

रायपुर भूपेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं से भाजपा में हताशा, निराशा - कांग्रेस

रायपुर भूपेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं से भाजपा में हताशा, निराशा - कांग्रेस
रायपुर 27 जुलाई 2020 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने  पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, 15 वर्षो तक रमन लूट सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल जी 18 माह में 15 वर्षो के दाग नही धूल सकते। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि गोधन योजना पर सवाल खड़ा करने से पहले रमन लूट सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल  जी को गौधन की उपयोगिता  समझ लेना चाहिए क्योंकि  भारतीय जनता पार्टी  कि गौ माता  सिर्फ और सिर्फ  राजनीतिक नफे नुकसान  के लिए ही देखा गया है। गोधन योजना से गौठान में  गोबर खरीदी कर उसे जैविक खाद बनाकर जैविक खेती के लिए उपयोग में लाया जाना है । रासायनिक खाद के कारण  फसलों में बीमारी एवं उनसे जीव जंतु को होने वाले हानिकारक बीमारियों से रोकथाम में जैविक खेती कारगर साबित होती है।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं के नाम पर लूट,भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के अलावा प्रदेश को दिया क्या जो उन्हे ये समझ आये की, आज प्रदेश में खुशहाली भूपेश सरकार की योजनाओं और निर्णयों के ही नतीजा है। बिखरी भाजपा के एक नेता बृजमोहन अग्रवाल आलोचना करने के पहले जमीनी हकीकत ज़मझ लें।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रमन सरकार में योजनाओं के नाम पर लूट का ब्यौरा देते हुए कहा कि, थोथी संचार क्रांति के चलते स्मार्ट फोन बांटने के नाम पर करोड़ों रुपये, नया रायपुर, कमल विहार, स्वाई वाॅक, एक्सप्रेस-वे, मड़वा ताप बिजलीघर आदि अनेक जनविरोधी योजनाओं पर करोड़ रूपए फूंक दिये गये।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, रमन सिंह, भाजपा का हर बयान यह बता रहा है कि आप गांव, गरीब, किसान विरोधी हैं, आप कितना भी दुष्प्रचार कीजिए नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का काम ग्रामीणों, किसानों के दम पर हम आगे बढ़ाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad