घरघोड़ा:-
आज प्रातः से ही बिजली और पानी को लेकर बरौद उप क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मुख्य द्वार को मोर्चा संगठन ने बंद करा दिया और प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया गया मुख्य गेट बंद रहने से कॉलोनी से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी खदान नहीं जा पाया अप्रत्याशित हुए इस हंगामे में उपक्षेत्र की महिलाएं और बच्चे भी कर्मचारियों के इस गेट बंदी आंदोलन में आकर शरीक हो बिजली और पानी की बहाली की मांग को दोहराते हुए नारेबाजी की जाती रही जब उपक्षेत्रीय प्रबंधक अरूपानंद नायक आकर छुब्ध लोगों की बातें सुनकर समस्याओं का समाधान शीघ्र निकालने और 3 दिनों के अंदर डीजी सेड हायर करने के आश्वासन पर मुख्य द्वार खोल दी गई ज्ञातव्य हो की क्षेत्र के इतिहास में पहली दफे महिलाओं ने खाली बर्तनों को लेकर प्रदर्शन किया|
कोयला कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार गत सप्ताह से बरौद क्षेत्र की विभागीय कॉलोनी में बिजली की आंख मिचौली से स्थानीय अधिकारियों कोयला कर्मचारियों व जिनके परिजनों की दिन का चैन और रातों की नींद हराम हो गई है परिणाम स्वरूप आज भोर होते ही आवासीय भवनों में एक बूंद भी पानी नहीं मिलने से महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और मोर्चा संगठन को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर मोर्चा सम्हालनी पड़ी
*टीआरएम कंपनी के खिलाफ होगा आंदोलन*
एसईसीएल बरौद उपक्षेत्र का बरसों पुरानी स्वतंत्र फीडर लाइन छ ग विद्युत विभाग से चुहकीमार सब स्टेशन से 20 किलोमीटर बरौद खदान तक लाइन बिछाई गई है जिसका प्रति माह तकरीबन पचीस लाख रुपए कंपनी के द्वारा विद्युत विभाग को दी जाती है वहीं दूसरी ओर एसईसीएल के इस स्वतंत्र फीडर लाइन से भेन्डरा गांव के समीप से टीआरएन कंपनी को भी विद्युत विभाग टैपिंग कर विद्युत की आपूर्ति किए जाने से एसईसीएल का अंसमय पावर कट होना काफी लंबे समय से आम बात हो गई है इंटक ,एटक ,एचएमएस संगठन के प्रतिनिधियो ने घरघोड़ा विद्युत विभाग के अधिकारियों से साफ शब्दों में कह दिया है कि टी आर एन की वहज से हमारे एस ई सी एल कंपनी के स्वतंत्र फीडर लाइन में बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए अन्यथा छ ग विद्युत विभाग व टी आर एन कंपनी के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा आज के इस गेट बन्दी आंदोलन में एटक, एच् एम एस,सीटू,बीएमएस,इंटक मोर्चा संगठन उपस्थित रही |
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.