Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 6, 2020

गृह मंत्री ने अपने निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


पावन रुद्राक्ष का पौधा लगाकर सावन के प्रथम सोमवार की शिव आराधना

  रायपुर, 6 जुलाई 2020/ गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री साहू ने अपने निवास परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। भगवान शिव की आराधना के लिए आज से शुरू हुए पवित्र महीना सावन के प्रथम सोमवार को विशेष महत्व के रुद्राक्ष पौधे का रोपण करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। गृह मंत्री श्री साहू के साथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने भी रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। इसके अलावा मंत्री निवास परिसर में मुनगा, आम, नीम एवं अन्य प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया गया। मंत्री श्री साहू ने कहा कि अभी बारिश का मौसम है जो कि पौधा लगाने के लिए काफी उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और हरा भरा छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad