Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 22, 2020

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य आज करेंगे शपथग्रहण


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली -- वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण कार्यक्रम आज पूर्वान्ह 11:00 बजे राज्यसभा में ना होकर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के चेंबर में होगा। राज्यसभा के महासचिव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को आज शपथग्रहण होने के बारे में लिखकर सूचित किया है। फिलहाल बीस राज्यों के 61 में से 42 सांसद आज शपथग्रहण कार्यक्रम में आने के लिये मंजूरी दे चुके हैं। जिनमें बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी शामिल है। इसके अलाल जो सदस्य आज नहीं आ पायेंगे उनको मानसून सत्र के दौरान सदन में शपथ दिलाई जायेगी। गौरतलब है कि कोरोना के चलते कुछ सदस्य आने में असमर्थ हैं। शपथग्रहण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जायेगा। नवनिर्वाचित सदस्यों को पहले से ही निर्देश जारी किया गया है कि जो भी सदस्य शपथ लेगा वह अपने साथ केवल एक ही सदस्य ला सकता है। यह पहला मौका होगा जब अंतर सत्र की अवधि में सदस्य सदन के चैम्बर में शपथ लेंगे ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के मानकों का पालन किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad