रायपुर । भव्य व आलीशान वन परिक्षेत्र कार्यालय का भव्य व आलीशान उदघाटन दुर्ग वृत की चीफ सी सी एफ मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना मैडम के करकमलों द्वारा उदघाटन हुवा।वर्षो से जीर्ण शीर्ण एक्सपायर भवन में रेंज आफिस संचालित होता आया था रेंज आफिस की दशा दिशा देख अपने मातहत कर्मचारियों व स्वयं की जीवन रक्षा की चिंता करते हुवे पूर्व पदस्थ रेंजर श्री कलिहारे जी ने बिना किसी फंड व स्वीकृति के नए भवन का निर्माण स्वयम के बहुत बड़े जोखिम में प्रारम्भ कर दिया था उनका अन्यत्र स्थानांतरण हो गया व वर्तमान पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री डी आर रात्रे के कुशल मार्गदर्शन व देखरेख में नया वनपरिक्षेत्र कार्यालय पूर्ण हुवा व आज उसका उदघाट्न हुवा। उद्घाटन पश्चात आज से 1 जुलाई से नई बिल्डिंग में समस्त कामकाज संचालित किया जा रहा है सी सी एफ मैडम के आगमन पर समस्त फारेस्टअमला वर्दी में चुस्त दुरुस्त नज़र आये व उत्साह व उमंग से परिपूर्ण लगे नए आफिस का उद्घाटन जो होना था आज फारेस्ट के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहें व इस आलीशान भव्य व सुंदर कार्यालय का शुभारंभ हुवा।।
*वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री डी आर रात्रे नए कार्यालय के अस्तित्व में आते हो हो जाएंगे सेवानिवृत*
भव्य कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही श्री रात्रे का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।लेकिन इस कार्यालय के प्रारम्भ होने के साथ ही साथ दुख व प्रसन्नता का विषय ये है कि यहाँ पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री रात्रेजी सेवानिवृत हो जाएंगे,ये हम सब लोगो के लिए दुखद खबर होगी।व सुखद इसलिए भी की उन्होंने वन सेवा की जिम्मेदारी बिना किसी वादविवाद बिना किसी दाग के निर्विवाद रूप में अपनी सेवा वन विभाग को दी व जंहा भी रहे काफी लोकप्रिय,ईमानदार व मिलनसार रहे।।उनकी छवि हर जगह याद की जाती है व की जाती रहेगी।।व इस नए व भव्य वन परिक्षेत्र कार्यालय के उदघाटन के साथ ही उनकी यादें कार्यालय के रहते अमिट रहेंगी पूरा श्रेय इस कार्यालय निर्माण व उद्घाटन का इन्हें ही जाता है।।उन्होंने कुशलता पूर्वक अपनी सेवानिवृति पूर्ण की।
उल्लेखनीय है कि गंडई वन परिक्षेत्र कार्यालय गंडई का भी उदघाट्न मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना मैडम के कर कमलो द्वारा आज ही हुवा है।इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी गंडई श्री हेमनाथ ठाकुर व सम्पूर्ण वन अमला व फारेस्ट के तमाम आला अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय का उदघाटन हुवा है जिनमे प्रमुख रूप से मुख्य वन संरक्षक के अतिरिक्त वन मण्डलाधिकारी खैरागढ़ रामावतार दुबे, उप वनमण्डलाधिकारी श्री खूंटे खैरागढ़,श्री मिश्रा गंडई व डिप्टी रेंजर नीलकंठ यादव व अन्य फारेस्ट अमला उपस्थित रहते हुवे नए कार्यालय उदघाट्न में सम्मिलित रहे।।1 जुलाई से गंडई वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री एच एन ठाकुर ने साल्हेवारा वन परिक्षेत्र अधिकारी का प्रभार सम्हाल लिया है।।
*फारेस्ट कार्यालय में वृक्षारोपण व वन धन योजना में साल सरई बीज खरीदी व फारेस्ट गोदाम का निरीक्षण*
मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना मैडम के साथ यंहा पहुंची जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता राजेश पाल,वन मण्डलाधिकारी श्री रामावतार दुबे उपवनमण्डलाधिकारी खैरागढ़ श्री अमृत लाल खूंटे गंडई श्री अश्वनी कुमार मिश्रा ने संयुक्त व गंडई रेंज प्रभारी श्री एच एन ठाकुर व साल्हेवारा रेंज प्रभारी श्री डीआर रात्रे ने भी वृक्षारोपण कर उनके देखरेख व पालन पोषण की जिम्मेदारी ली।वृक्षारोपण पश्चात फारेस्ट गोदाम का निरीक्षण किया व वन धन योजना में खरीदे गए साल सरई बीज के सम्बंध में खरीदी करने वाले तेंदूपत्ता प्रबन्धक श्री मंगला सिंह धुर्वे व महिला समूह से मुलाकात व निरीक्षण कर पूछा गया कि कितना बीज खरीदा गया व उसकी भर्ती की जांच की जिसमे मंगला सिंह धुर्वे ने मैडम को बताया कि 2650 क्विंटल साल सरई बीज खरीदा गया है व एक एक बोरी में 50 50 किलो की भरती की जा रही है।।
दिलीप शुक्ला के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.