Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 16, 2020

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किये गये आपके कार्य हमेशा याद किये जायेंगे विनम्र श्रद्धांजलि । - केदार कश्यप


रायपुर 16 -07 -2020
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। जशपुर जिले में वनवासी कल्याण आश्रम के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज दोपहर बाद उरांव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों के द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को दोपहर बाद होगा।

छत्तसीगढ़ राज्य के भाजपा नेता व पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि उरांव मूलत: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोमड़ो गांव के निवासी थे। उनका जन्म कोमड़ो गांव में एक अक्टूबर वर्ष 1949 को हुआ था। वह 12 वर्ष की आयु से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए तथा बाद में वह वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों से जुड़ गए थे।  वर्ष 1969 से ही वह वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।

अपने शोक संदेश में केदार कश्यप ने कहा कि जगदेव जी बाल्यकाल से ही वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े रहे और हमेशा वनवासियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad