Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 30, 2020

राजनांदगाँव- जोगी कांग्रेस के हेल्पलाइन नम्बर पर घुमका के युवाओं व ग्रामवासियों ने समस्या के समाधान का किया प्रयास.बिजली की लचर व्यवस्था को सुधारने सौपा ज्ञापन*


 डोंगरगढ महेन्द्र शर्मा बंटी -घुमका में बिजली की समस्या से सभी त्रस्त है जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो रहे स्व  अजीत जोगी के मोबाइल नम्बर 9425203333 को हाल ही में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ वासियों के हेल्पलाइन नम्बर के तब्दील किया गया है जिस नम्बर पर ग्राम घुमका के युवाओं जिसमे आकाश देवांगन, रवि पटेल,छत्रपाल बघेल ने फोन कर जनता कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी बात कर बिजली की समस्या से अवगत कराया था।

इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने स्थानीय कार्यकर्ताओ को फोन कर तुंरत समस्या के सम्बन्ध में उचित निराकरण के लिए युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)के लोकसभा अध्यक्ष नवीन अग्रवाल को आदेशित किया था। जिस पर जिला प्रवक्ता पीयूष दुबे के मार्गदर्शन व युवा जिलाध्यक्ष अमर गोश्वामी के नेतृत्व में ज्ञापन सौपने व विद्युत व्यवस्था को सुधरवाने की बात की। अतः घुमका के युवाओं  की उपस्थिति में घुमका विद्युत सबस्टेशन में कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौपकर विद्युत विभाग को  समस्या से अवगत कराया गया। विभाग के अधिकारियों ने विद्युत की लचर व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया इस दौरान जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। युवाओं ने त्वरित कार्रवाई के लिए जनता कांग्रेस पार्टी व अमित जोगी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad