डोंगरगढ महेन्द्र शर्मा बंटी 30 जुलाई मूसरा में बिजली की समस्या से सभी त्रस्त है जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो रहे स्व अजीत जोगी के मोबाइल नम्बर 9425203333 को हाल ही में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ वासियों के हेल्पलाइन नम्बर के तब्दील किया गया है जिस नम्बर पर ग्राम मूसरा के ग्रामवासी जिसमे रामकुमार टेंभूलकर ने फोन कर जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी से बात कर बिजली समस्या से अवगत कराया था । जिसे लेकर
जोगी कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने स्थानीय कार्यकर्ताओ को फोन कर तुंरत समस्या के सम्बन्ध में उचित निराकरण के लिए कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष विष्णु लोधि व युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)के लोकसभा अध्यक्ष नवीन अग्रवाल को आदेशित किया था।
जिस पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु लोधि के मार्गदर्शन व युवा लोकसभा अध्यक्ष नवीक अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौपने व विद्युत व्यवस्था को सुधरवाने की बात की। अतः मूसरा के ग्रामवासी की उपस्थिति में मूसरा विद्युत सबस्टेशन में कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सोपने पहुचे। परन्तु वहाँ कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी नही था कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासी के द्वारा फ़ोन करने पर उन्होंने फ़ोन को रिसिव भी नही किया । औऱ कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने मिलकर ज्ञापन को बिजली ऑफिस में चस्पाँ कर विद्युत विभाग को दो दीनो का समय देकर कहाँ गया की अगर समस्या का समाधान नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
इस दौरान कार्यकारी जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, युवा लोकसभा अध्यक्ष नवीक अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अमर गोस्वामी, ,राजकुमार कँवर, सरद पटेल,मनोज कोचे ,श्रवण निर्मरकर,संतोष निर्मरकर,अजीत साहू ,प्यारे लाल साहू,मनहरन बंजारे, कौसल शोने व बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामवासी ने त्वरित कार्रवाई के लिए जनता कांग्रेस पार्टी व अमित जोगी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.