Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 25, 2020

चोरी के मामले का पर्दाफास


 बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – बेमेतरा के किराना दुकान में हुए चोरी के मामले का खुलासा – चोरी किये नगदी रकम 236,760 /- रूपये (दो लाख छत्तीस हजार सात सौ साठ रूपये) बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर ।      दिनांक 12.07.2020 को प्रार्थी तरूण कुमार सचदेव बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.07.2020 को मै अपने किराना दुकान को रात्रि करीबन 11 बजे रात दुकान बंद कर दुकान के सटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। कि दिनांक 12.07.2020 के सुबह करीबन 07 बजे अपने दुकान आकर देखा तो सटर में लगा हुआ ताला टुटा था सटर खोलकर अंदर देखा तो मेरे दुकान के गल्ला में रखे लगभग 40,000/ रूपये नगद नही था जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान के सटर का ताला तोडकर सटर खोलकर गल्ला से चोरी कर ले गया है। दुकान में रखे अन्य सामान एवं रकम की जानकारी देखकर बताना कहने पर थाना बेमेतरा में अपराध क्र 360/2020 धारा 457,380 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान विवेचक के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रार्थी ने दुकान के पेटी में भी रखे लगभग 206000/- रूपये को चोरी कर ले जाने आवेदन दिया। जो कुल जुमला 246000/-रूपये चोरी होना बताया।
           उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने तत्काल माल मुल्जिम पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया।
          विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान दिनांक 23.07.2020 को जरिए मुखबीर की सूचना पर संदेहीयो 1. आबिद अली 2. दीपक यादव 3. शंकर यादव तीनो साकिनान वार्ड नं. 17 बाजार पारा बेमेतरा को पकडा गया। उपरोक्त तीनो संदेहीयो को उक्त चोरी की घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 11.07.2020 के रात्रि में हम तीनो ने मिलकर बाजार पारा स्थित सचदेव किराना दुकान में चोरी करने का प्लान बनाये तथा सुनसान रहने पर दुकान के सटर में लगे ताला को पत्थर से तोडकर अंदर घुसकर गल्ला में रखे तथा पेटी से पैसा चोरी किये और सटर को गिरा देना बताया। और चोरी किये पैसे को तीनो आपस में बांट लेना एवं कुछ पैसे को खर्च करना बताये। तीनो आरोपियो 1. आबिद अली के कब्जे से 80,000/- रूपये 2. दीपक यादव के कब्जे से रूपये 83,560/- रूपये 3. शंकर यादव के कब्जे से 73,200/- रूपये कुल जुमला नगदी रकम 236,760/- रूपये (दो लाख छत्तीस हजार सात सौ साठ रूपये) को सक्षम गवाहो के समक्ष बरामद किया गया।
          आरोपियो 1. आबिद अली पिता सैययद अली उम्र 31 साल 2. दीपक यादव पिता बालाराम यादव उम्र 21 साल 3. शंकर यादव पिता स्व. फंदु यादव उम्र 30 साल सभी साकिनान वार्ड नं. 17 बाजार पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.07.2020 माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।       
         उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि नीलकंठ साहू, प्र. आर. अरविन्द शर्मा, आर. रविन्द्र तिवारी, आर. रामेश्वर मांडले, आर. राजकुमार भास्कर, आर. पीलाराम साहू, आर. नेमसिंह राजपूत, आर. खेमलाल निषाद, आर. जितेन्द्र नेताम एवं अन्य थाना स्टाफ शामिल थे।


 बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad