नरेंद्र कुमार के साथ लक्ष्मी महंत की रिपोर्ट जिला जांजगीर चाँपा*/ऐंकर शाट बाईट/24.08.2020
50 लाख के गबन के मामले मे भृत्य गिरफ्तार, भृत्य से मिले अहम सुराग, अभिलेखों में प्रविष्टि गलत अंकित कर शासकीय पंजीयन शुल्क राशि मे की गई थी हेरफेर, बाकी आरोपियों की होगी जल्द गिरफ्तारी, सक्ती उप पंजीयक कार्यालय मे हुआ था गबन
एंकर- जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाना क्षेत्र के उप पंजीयक कार्यालय में गबन के मामले में एक आरोपी भृत्य पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल जिला पंजीयक बीएस नायक ने 11 नवंबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उप पंजीयक कार्यालय सक्ती में लाखों रुपए गबन किए गए हैं निरीक्षण के दौरान उप पंजीयक कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया और केशबुक, चालान बुक एवं विक्रय अभिलेखों की जांच की गई इसमें शासकीय पंजीयन राशि 50 लाख 9 हजार 159 रूपये का गबन मिला इसकी जांच रिपोर्ट महा निरीक्षक पंजीयक कार्यालय रायपुर को भेजी गई। इस मामले मे जांच दल का गठन किया गया। जिसमे 1 अप्रैल 2015 से नवंबर 2019 तक का निरीक्षण किया गया इस अवधि में उप पंजीयक के पद पर मिर्जा असलम बेग, कांता एक्का, सेतराम चौहान तथा गोकुल यादव एवं भृत्य पंकज यादव पदस्थ थे जिन्होंने उप पंजीयक कार्यालय के अभिलेखों में अपने अपने समय पर अभिलेखों में प्रविष्टि गलत अंकित कर शासकीय पंजीयन शुल्क राशि को कम लिखकर 50 लाख 9 हजार 159 रूपये का गबन किया। मामले में साइबर सेल जांजगीर से मोबाइल ट्रेस कर डोंगिया निवासी पंकज यादव भृत्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार भृत्य ने काफी अहम जानकारिया पुलिस को दी हैं जिनके आधार पर पर बाकी आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी की जाएगा।
बाईट-1 दिनेश्वरी नंद एसडीओपी
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.