Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2020

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष निकले कोरोना पाजिटिव

 अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

चंडीगढ़ -- विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट में  विधानसभा के स्पीकर ही कोरोना संक्रमित निकले हैं। ज्ञान चंद गुप्ता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी खुद दी है। उन्होंने लिखा कि कल मैंने अपना covid-19 टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वारंटाइन हो रहा हूं।मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवायें।



गौरतलब है कि 26 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष व सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर सभी विधायकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया था। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने भी अपना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप भी संक्रमित निकले हैं। अब वे सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कोरोना को देखते हुये विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिये नियम सख्त कर दिये गये हैं। विधायकों समेत सभी कर्मचारियों को परिसर में आने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट होगी , यह रिपोर्ट 3 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिये।आर्टिकल-180 के तहत स्पीकर की सभी पावर डिप्टी स्पीकर को मिल जाती हैं। डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की रिपोर्ट निगेटिव है , ऐसे में मानसून सत्र की कार्यवाही उन्हीं की अध्यक्षता में चलेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad