Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2020

शिक्षक दिवस पर छग की एकमात्र शिक्षिका होंगी राष्ट्रपति से सम्मानित


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर -- राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिये इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित एक मात्र शिक्षिका श्रीमती सपना सोनी ने राज्य का मान बढ़ाया है। श्रीमती सपना सोनी दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा-सिरसा में भौतिक शास्त्र की व्याख्याता है। श्रीमती सोनी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिये उन्हें पाँच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस साल पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र शिक्षिका श्रीमती सपना सोनी भी शामिल हैं। पूरे देश से विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों के 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार उपरांत श्रीमती सपना सोनी को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिये चयनित किया गया। श्रीमती सपना सोनी ने अपने समर्पित शिक्षण-कौशल के साथ नवीन और आधुनिक अध्यापन विधियों का उपयोग करते हुये एक नवाचारी शिक्षण विधि विकसित की जिसकी मदद से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उल्लेखनीय है कि जनसहयोग से वर्ष 2014 में जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हुई। इस अवसर का उपयोग करते हुये वर्ष 2014 से ही श्रीमती सपना ने आई.सी.टी. के माध्यम से नवीन शिक्षण प्रविधियों द्वारा अध्यापन, हिन्दी माध्यम में ई- विकसित कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रूचिकर और प्रभावशाली बनाया। उन्होंने एजुकेशनल विडियोज के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने से लेकर संस्था में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के स्थापना और क्रियान्वयन द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति उत्पन्न करने में सफलता प्राप्त की। संस्था में विज्ञान कार्नर जैसे नवाचार से विज्ञान के विद्यार्थियों को काफी मदद मिली। विगत 12 वर्षों से संस्था के विद्यार्थीगण उनके उत्कृष्ठ मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले से विद्यार्थी साइंस के क्षेत्र में नवाचार का प्रदर्शन कर रहे हैं, सपना जैसे शिक्षकों की मदद से विज्ञान को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर रोचक ढंग से विज्ञान सीख और समझ रहे हैं। यहाँ के विद्यार्थी ना केवल देश में बल्कि जापान जैसे देश में भी विज्ञान का मॉडल प्रदर्शित कर चुके हैं। इसके पीछे सपना जैसे शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान है। शिक्षिका सपना सोनी के मार्गदर्शन में पूरे राज्य में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब लगातार तीसरे साल पुरस्कार जीते हैं। रायपुर में आयोजित पं,जवाहरलाल नेहरू विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतिवर्ष 50 से ज्यादा विज्ञान क्लब के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं प.जवाहरलाल नेहरू विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी, वेस्टर्न इंडिया साइंस फेयर, मुंबई , साइंस सेमीनार, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, इंस्पायर अवार्ड आदि जैसी प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर पर सन 2014 में बेंगलोर में विज्ञान सेमीनार में स्पेशल प्राइज जीता। राष्ट्रीय स्तर पर सन्2015 में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस चंडीगढ़ में शानदार प्रतिभागी रहे। राष्ट्रीय स्तर पर सन् 2016 में इंस्पायर अवार्ड नई दिल्ली व वेस्टर्न इंडिया साइंस फेयर मुंबई में भागीदारी दी। सन् 2017 व 2018 में वेस्टर्न इंडिया साइंस फेयर मुंबई में हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad