ग्रामीण क्षेत्रो में रात रात भर लाईट गोल की समस्या से ग्रामीण परेशान।
छत्तीसगढ़ के गंडई क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और आस पास ग्रामीण क्षेत्रो में रात रात भर लाईट गोल की समस्या से लोगो को नही मिल रहा है। राहत लगातार लाईट गोल की समस्या से परेशान कुछ गाँव के ग्रामणी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार के साथ रात में पिछले दिनों गंडई बिजली उपकेंद्र पहुँचे जँहा पर रात में डिवटी में पदस्त सहायक लाईनमेन मख़सूदन साहू ग्रामीणों को नशे में धुत मिला जिसका ग्रामीणों ने इसकी मौखिक शिकायत भी किये मगर इस मामले पर कुछ नही हुवा।
लाईट बन्द से गर्मी और मच्छरों से हाल बेहाल वही खेतो में भी नही चल पा रहे है मोटर पम्प।
रात को बिजली ऑफिस का घेराव करने पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि लाईट बन्द रहने से गर्मी और मच्छरों से हाल बेहाल है। वही पर्याप्त मात्रा में बारिश नही होने की वजह से खेतों में पानी चलाने के लिए मोटर पम्प भी नही चल रहे। है। रात को बिजली विभाग के कर्मचारी नशे में धुत हो कर लाईट बन्द कर सो जाते है। जिसके कारण यह तकलीफ हो रहा है।
इस मामले में सहायक यंत्री गंडई उपकेंद्र अनिल कुमार रामटेके का कहना है। कि मुझे इस मामले की जानकारी नही है। इस मामले की जांच कर पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहायक लाईन मेन मखसुदन साहू के खिलाफ पहले भी कार्यवाही किया जा चुका है।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार ने कहा है कि ग्रामीणों बिजली बंद की समस्या से परेशान है। अगर जल्द इस व्यवस्था को ठीक नही किया जाता और ऐसे कर्मचारी जो शराब के नशे में डिवटी करते है उस पर कार्यवाही नही की जाती तो ग्रामीणों के साथ मिल कर आंदोलन किया जाएगा।
हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.