Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 11, 2020

हिन्दू धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नवीन हरवंश व राजू हरवंश के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी को शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन*

 
 नरेंद्र कुमार जांजगीर चाम्पा।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पुलिस अधीक्षक महोदय सहित थाना प्रभारी चाम्पा, थाना प्रभारी जांजगीर, थाना प्रभारी अकलतरा, थाना प्रभारी बलौदा, थाना प्रभारी बम्हनीडीह, थाना प्रभारी जैजैपुर को ज्ञापन सौंपकर लिखा है 
 कि बलौदा अंतर्गत ग्राम रसौटा निवासी नवीन हरवंश व राजू हरवंश के द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप में हिन्दू धर्म व आस्था को जलील करते हुए अश्लील शब्दों से टिप्पणी कर हिन्दू धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों के आस्था पर ठेस पहुंचा है। 
 शिवसैनिकों को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई, आक्रोशित होकर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय सहित विभिन्न थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
 इस कृत्य से हिन्दू धर्म के लोग भी आक्रोशित हैं। शिवसेना ऐसे लोगों की कडी निंदा करती है, जो हिन्दू धर्म के आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य करते हैं। 
 शिवसैनिकों ने मांग किया था कि नवीन हरवंश व राजू हरवंश रसौटा निवासी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उक्त ब्यक्तियों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही किया जावे। 
 शिवसैनिकों के आक्रोशित तेवर को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बलौदा द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने पर शिवसैनिकों में नम्रता देखी गई।

        परंतु शिवसैनिकों ने चेतावनी दी है कि दोनों ब्यक्तियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती शिवसैनिक उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ठा.ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष, शुभम सिंह राजपूत जिलासचिव, वेद प्रकाश साहू, रविकांत कश्यप, अश्वनी पटेल अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad