छत्तीसगढ़
साल्हेवारा । बीते दिनों छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत साल्हेवारा के स्थानीय विश्रामगृह में पुलिस के आला अधिकारियों व उनकी गाड़ियां देखकर अंचल के लोगो मे कौतूहल मचा रहा व बहुतों के दिमाग मे किसी होनी अनहोनी या बाढ़ की स्थिति को देखते हुवे प्रश्नचिन्ह बना रहा।रेस्ट हाउस के कर्मचारियो से पता करने व गाड़िया देखकर पता चला कि यंहा इन आला अधिकारियों के मध्य किसी खास विषय पर मीटिंग आयोजित है।पुलिस के आला अधिकारियों के आने की भी पूर्वसूचना किसी भी व्यक्ति को नही थी बहुत ही गुप्त रूप से आयोजित इस मीटिंग में छत्तीशगढ़ से राजनांदगाँव के पुलिस अधीक्षक दाऊलिरी श्रवण,कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक व मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।
*साल्हेवारा में अन्तर्राज्जीय पुलिस की मीटिंग संपन्न*
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना साल्हेवारा में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ वार्डर पुलिस की अन्तराज्जीय सीमा से आने वाले पुलिस की मीटिंग आयोजित की गई. मीटिंग में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों की सुरक्षा खासकर नक्सल ऑपरेशन को लेकर रणनीति के सम्बन्ध में चर्चा की गई. तथा दोनों राज्यों के पुलिस ने अपने अपने अनुभव को साझा किये.
खासकर नक्सिलियों की बार्डर के क्षेत्रों में उपस्थित का पता लगाने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी सयुंक्त कार्यवाही करने के बारे विस्तार से चर्चा की गई. ताकि आने वाले समय में दोनों राज्यों से लगे हुए क्षेत्र से नक्सलवाद का सफाया किया जा सके. इस बारे तकनीकी पहलुओं, सूचना के आदान प्रदान तथा सहयोग पर भी आने वाली समस्याओ तथा आपसी समन्वय के बारे में रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई. ताकि आने वाले समय में नक्सलवाद का पूरी तरह से सफाया किया जा सके.।
*स्थानीय मीडिया पत्रकारों को भी नही थी जानकारी*
इस संबंध में आला पुलिस अधिकारियों की इस मीटिंग की जानकारी स्थानीय मीडिया पत्रकारों को भी नही दी गई न ही प्रेस वार्ता और न ही प्रेस विज्ञप्ति ही इस सम्बंध में जारी की गई है मुख्य मुद्दा नक्सली हिंसा से निपटने व नक्सल ऑपरेशन का ही हो सकता है क्योंकि मध्यप्रदेश व छत्तीशगढ़ राज्य इस नासूर से काफी पीड़ित है जिसके सम्पूर्ण सफाया को लेकर ही इस मीटिंग का आयोजन किये जाने की संभावना प्रतीत होती है।
इस मीटिंग में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट ऐसके मेरावी बैहर एस डीओपी केके दिवेदी थाना प्रभारी बिरसा रविकांत डेहरिया तथा उपनिरीक्षक अवधेश भदौरिया थाना प्रभारी मलाजखंड चौकी प्रभारी साल्हेटेकरी जेपी पटेल उपस्थित थे।
राजनांदगाओं जिले से पुलिस अधीक्षक दाऊलिरी श्रवण,एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल एसडीओपी गंडई राजेश जोशी टी आई मोहगांव दिनेश पुरैना सब इंस्पेक्टर बकरकट्टा किशुन कुम्भकार साल्हेवारा टी आई लोमेश सोनवानी व स्टाफ़ उपस्थित रहे।।
वही कबीरधाम पुलिस अधीक्षक,डीएसपी, नक्सल ऑपरेशन अजित ओगरे उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.