मीनू रिपोर्टर बालोद
बालोद जिला के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में हर वर्ष की भांति 74वें स्वाधीनता दिवस पर शासन के दिशा निर्देश अनुसार राष्ट्रीय झंडे का ध्वजा रोहन किया गया ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत पसौद सरपंच पोषण देवांगन (सरपंच संघ अध्यक्ष) ग्राम पंचायत नांहदा के सरपंच संतराम तारम (सरपंच संघ सचिव) चुनु राम सिन्हा (ग्राम पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष ) डौंडीलोहारा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है क्योंकि यह 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक घटना को सम्मान देने हेतु किया जाता है जब प्रधानमंत्री जी ने ऐसा किया था। तो संविधान में इसे ध्वजारोहण कहा गया। आगे जनप्रतिनिधियो ने कहा कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं देश को आजाद कराने के लिए वीरों ने जो बलिदान दिया है उसे याद करने से देश प्रेम की भावना जागृत होती है और गर्व से सर फक्र में उठ जाता है ऐसे वीर सपूत भारत देश में पैदा हुए हैं। जो देश के आन बान शान के लिए अपनी जान दिए हैं और आज भी वीर जवान सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं और रक्षा करते हुए बलिदान भी हो जाते हैं। ऐसे भारत भूमि और वीर सपूत को नमन करते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.