लखनऊ -- उत्तरप्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का आज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थी , उनका उपचार चल रहा था लेकिन उनकी मौत किस कारण से हुई इसकी अभी पुष्टि नही हुई है। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं और इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं इसके अलावा कमला वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से सीधे कानपुर ले जाया जा रहा है जहाँ पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
उनके निधन की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया है।वे आज भूमिपूजन की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुये ट्वीट किया है - 'उत्तर प्रदेश सरकार में में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.