Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 2, 2020

डा० गीता शर्मा महिला प्रकोष्ठ छग प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर -- आर्यावर्त बाह्मण महासभा (रजि०) भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० प्रदीप शुक्ला के आदेशानुसार राष्ट्रीय महासचिव पं राकेश शुक्ला की अनुशंसा पर सदस्यता प्रमुख द्वारा  सुंदरनगर रायपुर निवासी डा० गीता शर्मा को उनके सामाजिक कार्यों में रुचि को देखते हुये छत्तीसगढ प्रदेश  (महिला प्रकोष्ट) प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि डा० गीता शर्मा ने शिव महापुराण , इशादी नौ उपनिषद , जैसे पौराणिक शाश्वत ग्रंथों का छत्तीसगढ़ी भाषा मे अनुवाद कर गोल्डन बुक आफ वल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। दोनों ग्रंथो का प्रकाशन छत्तीसगढी राजभाषा आयोग द्वारा कर शासन द्वारा सम्मानित किया गया है। वे भाषा के उन्नयन हेतु 22 राज्यों मे अनेकों राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय सेमिनार मे भाग लेकर अनेको राज्यपालों के हाथों सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं और अनेको सामाजिक गतिविधियों मे सक्रिय रही हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन में भी उनकी बाल कहानियांँ छत्तीसगढी में प्रसारित हुआ है। छग प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० प्रदीप शुक्ला ,  राष्ट्रीय महासचिव पं राकेश शुक्ला , छग प्रदेश संयोजक रमेश शर्मा , प्रदेशाध्यक्ष अम्बरीश शुक्ला के प्रति अपना आभार व्यक्त प्रकट किया है। डा० गीता शर्मा ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को आगे बताया कि देश के अनेकों राज्यों में समाज के उत्थान और संगठन हेतु कार्य करने वाली आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा का मुख्य उद्देश्य संगठन का जिला स्तर तक विस्तार करना, जिला स्तर के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करना ,प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त करना , संगठन में अनुशासन एवं मर्यादित भाषा के प्रयोग को पोषित करना ,समाज हित के प्रति सजग रहना एवं उत्तम विचारों का आदान प्रदान करना , प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक प्रयास करना , जिला अध्यक्ष को ब्लॉक स्तर तक संगठन के विस्तार में सहयोग करना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad