Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 20, 2020

रायपुर : दो बदमाशो ने 112 कें आरक्षकों से कीं मारपीट, फाड़ी वर्दी .. दोनों आरोपी गिरफ्तार..

पंंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनों दिन अपराधीयों के हौसले बेखौफ होते जा रहे हैं। यही वजह है कि अब बदमाश पुलिस आरक्षकों के साथ भी मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल दो बदमाशों ने डायल 112 के दो आरक्षकों की पिटाई की है। इतना ही नहीं बदमाशों ने आरक्षक का हाथ भी दांत से काट दिया और वर्दी फाड़ दी, हालांकि घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि बीती रात आरोपी जागेश्वर का गुढ़ियारी में नारायण मिश्रा नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों आपस में सुलह कर घर चले गए। फिर आज सुबह जागेश्वर साहू नारायण मिश्रा के लड़के को मारने चाकू, पंच और डंडा लेकर उसके घर में घुस गया, जिसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। पुलिस की टीम जब आरोपियों को पकड़कर थाने ला रही थी, उस दौरान बदमाशों और आरक्षकों के बीच झूमा झटकी हो गई। जिसके बाद आरक्षक खूबलाल साहू और गौरीशंकर साहू के हाथ, अंगूठे में जागेश्वर साहू और उसके साथी हरीश साहू ने दांत से काट दिया साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी, पुलिस ने दोनों ही आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 164, 452, 323, 294, 506, 254, 186, 332, 353 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, ये दोनों आरोपी आदतन अपराधी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad