अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुबई (यूएई) -- इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का तेरहवाँ सीजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में आज प्रारंभ हुआ। आईपीएल 2020 का उद्घाटन मैच पिछले विजेता मुंबई इंडियंस एवं चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हो रहा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सौरभ तिवारी के 44 रन एवं डिकाक के 33 रन की मदद से कुल 162 रन बनाये। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 12 रन बना सके। चेन्नई की ओर से नगीदि ने 03 विकेट तथा रविन्द्र जडेजा व दीपक चाहर ने दो - दो विकेट लिये। मैच जीतने के लिये धोनी की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 163 रनों का लक्ष्य मिला है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.