Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 4, 2020

छग पीएससी की मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर से



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर -- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने छत्तीसगढ़ पीएससी की मुख्य परीक्षा के लिये नई तारीखों की घोषणा कर दी। यह परीक्षा 18 से 21 अक्टूबर तक दो पॉलियों में रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर , जगदलपुर और अंबिकापुर में आयोजित की जायेगी।
बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से 03 फरवरी 2020 को 242 पदों के लिये विज्ञप्ति निकाली गयी थी। पहले इसकी परीक्षा 17 से 20 जून के बीच होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे टाल दिया गया। अब 18 से 21 अक्टूबर के बीच यह  परीक्षा दो पालियों में सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक और फिर दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की गयी है। आयोग की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार पहले दिन पहली पाली में लैंग्वेज (भाषा) और दूसरी पाली में निबंध का पेपर होगा। बाकी तीन दिन जनरल स्टडीज के पेपर होंगे। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है, किसी भी अभ्यर्थी को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पीएससी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में जानकारी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड को अभ्यार्थी 8 अक्टूबर के बाद डाउनलोड कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad