अम्बिकापुर 04 सितम्बर 2020/ जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले में 04 सितंबर 2020 को 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इनमे अम्बिकापुर के महामाया मंदिर के सामने, होलीक्रास अस्पताल, भटठी रोड, दर्रीपारा, पटपरिया, मेण्ड्राकला, महुवापारा, गंगापुर, सीएमएचओ ऑफिस, गांधीनगर, सत्तीपारा, रसूलपुर, खुदीपारा, फोरेस्ट कॉलोनी, प्रतापपुर नाका, सागर तालाब, दरिमा के एक-एक मरीज, डिगमा एवं सीआरपीएफ के 2-2 मरीज, पोलटिकनिक कॉलेज एवं नमनाकला के 3-3 मरीज, लुण्ड्रा के 6 मरीज शामिल हैं। 03 सितम्बर 2020 को रात्रि में 51 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी। इस प्रकार दो दिन में 84 पॉजिटिव मरीज मिले। 04 सितम्बर 2020 को 32 संदिग्धों का आरटीपीसीआर जांच हेतु सैम्पल लिया गया है।
जिला ब्यूरो चीफ -आकाश जायसवाल
कैमरा मैन- कादिर खान
अम्बिकापुर (जिला सरगुजा)
दिनांक-04-09-2020


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.